उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत रायपुर मैदान में इस वर्ष भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि पिछले 75 वर्षों से यह रामलीला परंपरागत रूप से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस रामलीला की खासियत यह है कि इसमें किसी बाहरी मंडली को नहीं बुलाया जाता, बल्कि स्थानीय कलाकार ही पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ विभिन्न किरदार निभाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीढ़ी दर पीढ़ी कलाकार इस धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ा रहे हैं।