उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2025–26 का थीम पोस्टर जारी किया गया। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने यह थीम पोस्टर महाविद्यालय की उप प्राचार्या प्रोफेसर रेखा शर्मा को भेंट किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस वर्ष मानवाधिकार दिवस का थीम यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मानवाधिकार किसी विशेष अवसर, मंच या कानूनी दस्तावेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर किरण कुमारी, राजनीति विज्ञान सोसायटी की अध्यक्ष अंकिता मंकोटिया, कोषाध्यक्ष वरुण, सदस्य तान्या शर्मा सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।