फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: लठियाणी स्कूल में सिविल जज शशि वाला का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

उपमंडल बंगाणा की पंचायत बुधान के ग्राम तुरकाल की होनहार बेटी शशि वाला ने सिविल जज के पद पर चयनित होकर अपने गांव, क्षेत्र और पूरे ऊना जिला का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिजनों, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। सोमवार को जब शशि वाला अपने पुराने शिक्षा संस्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी पहुंचीं, तो वहां छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान शशि वाला ने मंच से अपने छात्र जीवन की यादों को साझा किया और भावुक होकर उन अध्यापकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन से उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें