फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर खड्ड पर बेली ब्रिज शुरू

Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2024 11:35 AM IST

रामपुर खड्ड पर बेली ब्रिज का आखिरकार शुभारंभ सोमवार को हो गया। ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर रामपुर खड्ड पर बने बेली ब्रिज के शुरू होने से अब यहां छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। फिलहाल ब्रिज से लगभग 18 टन के बड़े वाहनों को ही गुजरने की अनुमति रहेगी। अगस्त के दूसरे सप्ताह में मूसलधार बारिश के बाद रामपुर खड्ड पर बने पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद यहां से यातायात को आगामी निर्देशों तक अवरुद्ध कर दिया गया। आखिरकार यहां लोक निर्माण विभाग ने बेली ब्रिज बनाने का फैसला लिया। अब लगभग 15 दिन में ही लोक निर्माण विभाग ने बेली ब्रिज को बनाकर यातायात को बहाल कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें