रायपुर मैदान में बाबा गरीब नाथ युवा क्लब की ओर से एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस खेल प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कई टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति जागरूक करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा।