फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाईं स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में पीकॉक इको क्लब, एनसीसी इकाई(6 एचपी (1) सीओवाई एनसीसी ऊना) , राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा स्काउट और गाइड इकाई की ओर से वन्य जीव संस्क्षण जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौणी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य प्राणियों के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास, रक्षा, जंगलों के महत्व और वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वे सभी वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। उप प्रधानाचार्य सुरेंदर सिंह ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। ईको सिस्टम तभी मजबूत होगा जब वन्य जीवों का जीवन सुरक्षित होगा। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई व ग्लोबल वार्मिंग को गतिविधि तरीकों से बताया गया । इस मौके पर डिप्टी रेंजर राय सिंह, वन रक्षक राकेश कुमार ,साहिल बन्याल और बीएससी वानिकी छात्र सूर्यांश, शिवांश, रशिक, विरेन एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें