ऊना जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम साफ होने तथा धूप खिलने से किसान गेहूं की कटाई कुतराई में व्यस्त हो गए हैं। गेहूं की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों ने आधुनिक मशीनरी पर भरोसा जताया और जो फसल दो से तीन दिन में सिमटती थी। अब दो तीन घंटों में कटाई समाप्त हो जाती है। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में बुधवार को किसान मशीन से गेहूं की कटाई में जुटे रहे।