फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: धूप निकलते ही बेरियां पंचायत में खेतों में जुटे किसान

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बेरियां में मौसम साफ होते ही किसानों की खेतों में भारी चहल-पहल देखी गई। लंबे समय बाद धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली और खेतों का रुख किया। किसानों ने मक्की की फसल में कीटनाशक दवाइयों और यूरिया का छिड़काव किया, जो बारिश के चलते पिछले कई दिनों से रुका हुआ था। स्थानीय किसान जीवन कुमार ने बताया कि खेतों में खरपतवार की अधिकता के चलते अब जल्द ही खेतों की जुताई करनी पड़ रही है ताकि समय रहते आलू की बुवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें