फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के भदसाली से बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध के लिए निकाली वार्षिक पैदल यात्रा, 10 वर्षों से हो रहा आयोजन

आगामी चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में धर्म-कर्म की नगरी ऊना से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्राएं आरंभ हो गई हैं। शनिवार को बाबा बालक नाथ के जयकारों के बीच गांव भदसाली से वार्षिक पैदल यात्रा निकाली गई है। तपती गर्मी के बीच श्रद्धालु ढोलक, चिमटा वादन के साथ ऊना शहर से गुजरे। श्रद्धालुओं का जत्था भदसाली से शाहतलाई व दियोटसिद्ध तक पैदल यात्रा करेगा। दसवीं बार इस यात्रा के आयोजन में युवा वर्ग का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाबा बालक नाथ के भक्त मोनू ने बताया कि दस वर्षों से लगातार पैदल यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य सर्व मंगल कामना है। सभी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के चरणों में जाकर सरबत के भले की अरदास करेंगे। जबकि वहां पर रविवार को माथा टेक श्रद्धालु घर की वापसी करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें