नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एनसीसी कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवे दिन एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ड्रिल का अभ्यास, मैप रीडिंग, फायरिंग जैसी बहुमूल्य गतिविधियों को बड़े ही जोश के साथ अमल में लाया गया। वहीं कैडेट्स ने फायरिंग रेंज पर 0.22 राइफल से सही पोजीशन लेते हुए फायरिंग की। कैडेट्स ने सावधानीपूर्वक फायरिंग में सही निशाना सीधते हुए अपना अभ्यास किया । खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया। सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या में कैडेट्स ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गीत एवं हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सेवा मेडल राजेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे।