फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब के नए डीएसपी अनिल पटियाल ने चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा

Krishan Singh Updated Wed, 26 Nov 2025 03:58 PM IST

अंब में नए डीएसपी के रूप में नियुक्त हुए अनिल पटियाल कार्यभार संभालने के बाद पहली बार मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजा की। माता रानी का आशीर्वाद प्राप्तकर उन्होंने जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा के दौरान डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि कार्यभार संभालने से पहले उन्हें माता रानी के चरणों में नतमस्तक होने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अंब उपमंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करना, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और पुलिस जन सहयोग को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। डीएसपी अंब ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून सभी के लिए समान रूप से लागू होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें