ऊना जिले के अंब के नैहरियां के समीप इंधन से भरा कैटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन गनीमत रही कि हादसे ने गंभीर रूप नहीं लिया। अन्यथा जान-माल की भारी हानी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब नादाैन मार्ग पर बुधवार दोपहर को नैहरियां के समीप हादसा उस वक्त हुआ, जब नालागढ़ से पेट्रोल डीजल की सप्लाई लेकर शाहपुर बनोई के लिए जा रहा कैंटर सड़क किनारे बाढ़ से टकरा गया और उसका एक टायर सड़क किनारे की नाली में घुस गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने कैंडर को तेजी से ओवरटेक किया और उसके सामने इस तरह से आ गया कि कैंटर चालक को वाहन सड़क से नीचे उतारना पड़ गया। लेकिन बचाव इस बात से रहा कि कैंटर सड़क पर पलटा। इस कारण वाहन चालक का बचाव हो गया और कैंटर में ईंधन भी सुरक्षित रहा।