फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमन शर्मा बने थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव

हिमाचल थ्रो बॉल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमन शर्मा को थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का संयुक्त सचिव चुना गया है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन से राज्य के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। अमन शर्मा की खेल प्रशासन में लंबी और सक्रिय भूमिका रही है। हिमाचल प्रदेश में थ्रो बॉल को बढ़ावा देने में उनका अहम योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। उनके संयुक्त सचिव चुने जाने पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाइयां दी हैं। खेल संघों और खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई है कि उनके कार्यकाल में भारतीय थ्रो बॉल को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के अंदर चल रही जूनियर थ्रो बॉल प्रतियोगिता के बाद भारतीय थ्रो बॉल फेडरेशन की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना था जिसमें अमन शर्मा ने भी संयुक्त सचिव पद के लिए अपना नॉमिनेशन भरा था, 30मार्च को वार्षिक बैठक में मतदान हुए,और अमन शर्मा ने 30 में से 25 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें