फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना की चौकीमन्यार गांव में जंगल की आग से एक महिला व दो भैंसे झुलसीं

अंकेश डोगरा Updated Thu, 13 Jun 2024 06:51 PM IST

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की चौकीमन्यार पंचायत में बुधवार देर शाम जंगल की आग से गांव के विक्रम सिंह पुत्र योगराज,राजेश कुमार पुत्र योगराज की दो पशु शाखाओं को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैल गई कि परिवार सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। दोनों पशुशालाओं में आधा दर्जन पशु बांधे हुए थे, जिन्हें गांव वासियों के सहयोग से बचा लिया गया। परन्तु विक्रम सिंह की पशुशाला में बंधी दो भैंसे अंदर ही फंस गई। तभी विक्रम सिंह की पत्नी प्रवीण कुमारी ने हिम्मत करके पशुशाला में घुस गई।और दोनों भैंसों को जिंदा बाहर निकाल लाई। परन्तु तब तक दोनों भैंसों में एक 50/ तथा दुसरी 70/ झुलस चुकी थी। बहीं पर प्रवीण कुमारी भी इस हादसे में काफी झुलस गई है जिसका उपचार ऊना हस्पताल में चल रहा है। वहीं, पर चौकीमन्यार के प्रधान संजय कुमार उप प्रधान जीवन बाली पूर्व बीडीसी सदस्य दिल मुहम्म्द सहित अन्य लोगों ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्के के पटवारी और कानूनगो को मौके का आंकलन करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पीड़ित परिवार सदस्यों को दस हजार की फौरी राहत राशि मुहैया करवा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें