उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत अनोखा टांडा के पास पंजाब के श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हालांकि गाड़ी में सवार सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब के तरनतारन अमृतसर के श्रद्धालु पीरनिगाह से माथा टेकने के बाद शाहतलाई की तरफ जा रहे थे। तभी तलाई के पीछे अनोखा टांडा के नजदीक अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।