गगरेट से दौलतपुर चौक सड़क पर रविवार सुबह कबाड़ भर कर गुजर रहे एक ट्रक पर लदे सामान से पेड़ की टहनी इतनी जोर से टकराई कि बिजली की तारों सहित घनारी स्कूल के गेट के साथ खड़े एक वाहन पर जा गिरी। जिससे वाहन को आग लग गई, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर किसी भी विभाग व प्रशासन के कारिंदे नहीं पहुंचे। हैरानीजनक है कि सड़क पर पेड़ों की टहनियों से खतरे को लेकर उपायुक्त ऊना को भी सुधार के लिए पत्र लोगों द्वारा भेजा गया था, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। गनीमत यह रही कि स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं अन्यथा कुछ दुःखद हो सकता था।