फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डेरा बाबा रूद्रानंद में पंच भीष्म पर्व के उपलक्ष्य पर सात दिवसीय धार्मिक सम्मेलन शुरू

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को कुटलैहड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद धाम गांव नारी में पंचभीष्म पर्व पर सात दिवसीय महायज्ञ के प्रथम दिवस पर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में पूजा अर्चना करके हवनयज्ञ में भाग लिया। श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीबनंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। ज्ञात रहे हर वर्ष पंचाभीष्म पर्व के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह चलने वाले डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में धार्मिक 108 विद्वान हर दिन पाठ ओर पूजा अर्चना  करते हैं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में डेरा बाबा रूद्रानंद धाम जैसा बड़ा धार्मिक स्थल है। ओर जिससे देश के लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था लेकर जुड़े हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य के उप मुख्यमंत्री भाई मुकेश अग्निहोत्री के साथ डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में पूजा अर्चना करके आदरणीय गुरु जी श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीबानंद जी महाराज ओर उनके शिष्य ओर डेरा बाबा रूद्रानंद धाम के उत्तराधिकारी श्री श्री हेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया। विवेक शर्मा ने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद धाम पहुंचकर मन को सुकून मिलता है। ओर स्वर्ग जैसा नजारा मन को प्रफुल्लित कर देता है। यह बह तपोस्थली है। जहां ठाकुर जी स्वयं विराजमान रहते हैं। विवेक शर्मा ने कहा कि डेरा बाबा रूद्रानंद धाम में किसी माचिस अथवा अन्य प्रकार से अग्नि प्रज्वलित नहीं की जाती हैं। बल्कि पौराणिक रूप में जब लकड़ी को लकड़ी से घिस कर कोयला ओर उस कोयले के साथ रूई लगाकर अग्नि तैयार की जाती है। जिसे शास्त्रों में शुद्ध माना गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें