प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाए जाने वाला नारियल का प्रसाद मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में आ रहा है लेकिन मंदिर प्रशासन इससे पूरी तरह अनजान बना हुआ है। मंदिर के बिल्कुल एंट्री गेट पर सैकड़ों नारियल का ढेर लगा हुआ है लेकिन मंदिर प्रशासन ने मेला बीत जाने के बाद भी ना तो इन नारियलों को यंहा से उठाने की जहमत उठाई और ना ही इन नारियलों को श्रद्धालुओं में बांटने का प्रयास किया। उधर, डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि मंदिर के प्रवेशद्वार से पहले जहां नारियल पड़े हुए हैं, वहां से नारियलों को उठाकर इन्हें उचित स्थान पर रखवाया जाएगा।