फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर रोजगार मेले का भव्य आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर लघु उद्योग संघ हिमालय फाउंडेशन ने विकासखंड बंगाणा में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विवेक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा, "स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।"इस रोजगार मेले में मोहाली, बद्दी और सोलन के प्रतिष्ठित उद्योगों ने भाग लिया। बिरला टेक्सटाइल मिल्स और इंडो फर्म जैसे बड़े उद्योगों ने युवाओं को रोजगार योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी। मेले में कुल 175 युवाओं ने पंजीकरण कराया और रोजगार के नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाए। मेले का विशेष आकर्षण स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियां रहीं। इन प्रदर्शनियों ने स्वरोजगार के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं और स्थानीय जनता को स्वरोजगार के लाभों से अवगत कराया। लघु उद्योग संघ हिमालय फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को उद्योगों से जोड़कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उद्योग प्रतिनिधियों, प्रतिभागियों और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें