स्वां वुमेन फेडरेशन ऊना के बैनर तले सोमवार को स्थानीय डीआरडीए भवन में वार्षिक छात्रवृति समारोह हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शिरकत की। कार्यक्रम में दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट ऑफ आईडीपी किसान डेलीगेट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विश्व बैंक वित्तपोषित आईडीपी फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट में ऊना के 35 किसान व जायका के फॉरेस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत नूरपुर कांगड़ा के 30 किसान अधिकारियों की देखरेख में एक्सपोजर विजिट करेंगे। दोनों जिलों के 65 किसानों का दल स्वां वुमेन फेडरेशन, स्वां वुमेन बहुउद्देश्यीय कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड व स्वां मसाले यूनिट बढेड़ा हरोली का विजिट करेंगे। इस दौरान स्वां वुमेन फेडरेशन के कार्यकारी अधिकारी डॉ आरके डोगरा, स्वां वुमेन फेडरेशन की अध्यक्षा अनुरंजना शर्मा, स्वां वुमेन सहकारी सभा की अध्यक्षा राज कुमारी एवं सचिव सुनीता शर्मा सहित दोनों संस्थाओं के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।