टाइडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन 25 दिसंबर को सुधा मैरिज पैलेस अंब में रक्तदान शिविर लगाने जा रही है। यह रक्तदान शिवर सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 तक रहेगा। संस्था के संस्थापक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि रक्तदान करने के लिए कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच में आ सकते हैं। इस रक्तदान शिविर में हमारी संस्था 90-90 दिन के अंतराल में रक्तदान शिविर लगाती रहती है। हमारी संस्था के साथ कोई भी रक्तदान कर सकता है और जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहते हैं।