फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन

Mon, 12 Dec 2022 04:00 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी सबसे बड़ी टेंशन। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल शिमला जिले से अधिक दावेदार होने से फंस गया है। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर अभी कुछ दिन और कांग्रेस की माथापच्ची जारी रहेगी। रविवार को शपथ समारोह के बाद देर शाम तक चुनाव पर्यवेक्षकों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सिसिल होटल में लंबी मंत्रणा की। ऐसे में मंत्री पद के लिए विधायकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें