फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में योग प्रदर्शन का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोलन कॉलेज में योग क्लब के स्वयं सेवकों ने कॉलेज के सभी छात्रों के सामने विभिन्न प्रकार के योग आसन और मुद्राएं प्रस्तुत कीं। योग स्वयं सेवकों ने शारीरिक संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता को दर्शाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कई जटिल आसन जैसे शीर्षासन, चक्रासन और वृक्षासन सफलतापूर्वक प्रदर्शित किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने तालियां बजाकर और उत्साहपूर्वक प्रदर्शन की सराहना करके कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने योग क्लब की पहल और स्वयं सेवकों के समर्पण की जमकर सराहना की। कहा कि योग हमारे जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। योग क्लब के संयोजक डॉ. घनश्याम सिंह सोनी ने भी स्वयं सेवकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह प्रदर्शन केवल आसनों का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि छात्रों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करने का एक प्रयास था। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भी याद किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें