प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन में विपणन एवं डिजिटल प्लेटफार्म ऑन बोर्डिंग प्रशिक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएसएमई के सहायक निदेशक व डीएफओ एके गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत शुरू किए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उत्पादों को लोगों तक पहुंचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया।