फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सीएमओ कार्यालय सोलन में आयोजित हुई ब्लॉक आशा वर्करों की कार्यशाला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में शनिवार को सोलन ब्लॉक की आशा वर्करों के मासिक बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा वर्करों को विभिन्न मुद्दों पर और तंबाकू मुक्त अभियान को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन डॉ. अजय पाठक ने आशा वर्करों को कहा कि गर्भवती महिलाओं की बीपी की जांच को नियमित रूप से करना चाहिए। यदि महिलाएं अस्पताल आती है, तो भी घरों में जाकर उनकी बीपी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी विभाग के पास समय-समय पर पहुंचानी चाहिए। इससे महिलाओं व बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथ ही उन्हें अस्पताल आकर नियमित रूप से जांच करवाने के लिए भी जागरूक किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें