नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत महिलाओं के ज्वाइंट लाइबेलटी ग्रुप हस्त शिल्प वस्तुओं को बनाने का कंडाघाट में प्रशिक्षण दिया गया। दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में बीस महिलाएं भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मोमबती और धूप बनाना सिखाया गया। मुख्य ट्रेनर लीला ठाकुर व सुनीता ठाकुर ने बताया इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है । स्वास एनजीओ की सचिव नीलम राणा ने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से अपील की के वो जल्द ही अपने कार्य को शुरू करें। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान कैलाश शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए जल्द ही एक महिला मंडल बनाया जाएगा जिससे महिलाओं को ट्रेनिग करने के लिए अपना एक कार्यालय ओर हाल मिल जाएगा।