सोलन। माकपा की सोलन लोकल कमेटी ने एसडीएम सोलन के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ई-20 पेट्रोल नीति की व्यापक समीक्षा की मांग की गई। पार्टी ने पेट्रोल की कीमतों में कमी और शुद्ध (एथेनॉल-मुक्त) पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके साथ ही एथेनॉल उत्पादन के जल एवं पर्यावरणीय प्रभावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच की मांग भी उठाई गई। सीपीआईएम के स्थानीय कमेटी के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि सरकार ने एथेनॉल मिश्रण नीति को आयातित तेल पर निर्भरता कम करने और लागत घटाने के लिए पेश किया था। सीपीआई(एम) का तर्क है कि यदि इस नीति से सरकार और तेल कंपनियों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, तो उसका लाभ आम जनता तक भी पहुंचना चाहिए।