कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शमलेच में सड़क हादसा सामने आया है। चंडीगढ़ से सोलन की ओर जा रहा सरिये से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर एक दूसरी लेन में जाकर पलट गया। इस ट्राले की चपेट में दूसरी लेन में सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहा ट्रक भी आ गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के सड़क पर पलटने से फोरलेन की सोलन-चंडीगढ़ लेन बंद हो गई। इसके चलते दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही ही एक ही लेन से हुई। इस जगह पर यह पांचवां सड़क हादसा है। इसी सप्ताह यहां पर लकड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया था।