वीकेंड पर सोलन शहर में दिनभर जाम लगा रहा। इस दौरान मालरोड, ओल्ड बस स्टैंड, बाईपास और राजगढ़ रोड पर वाहन दिनभर रेंग-रेंगकर चलते रहे। वाहन चालकों को ओल्ड बस स्टैंड से मशरूम चौक तक 500 मीटर का सफर तय करने में 20 से 25 मीटन लग रहे थे। वीकेंड पर सोलन में पर्यटकों समेत अन्य लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे यहां पर दिनभर जाम लगा रहता है। हालांकि पुलिस बल होने के बावजूद यह जाम रहता है, इसका मुख्य कारण अवैध पार्किंग भी माना जाता है।