फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासियों की मौत, कमरे में जला रखी थी अंगीठी

Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 05:10 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन कामगारों की माैत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव में कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज, निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि बीती रात को तीनों अपने कमरे में सो गए थे। जब सुबह नहीं उठे तो मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे में कुंडी खोली। कमरे में तीनों ही व्यक्ति मृत मिले और साथ ही कोयले की अंगीठी जली हुई थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता मामला कोयले की गैस लगने से मृत्यु होने का बताया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि परमाणू पुलिस मौके पर है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है। आगामी जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें