बहरोटा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक शुरू हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं की ओर से सिर पर कलश धारण कर निकाली गई कलश यात्रा बहरोटा से आरंभ होकर रामशहर की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। कथा प्रवक्ता श्रीमद् भक्तिवेदांत श्रीधर महाराज जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवा रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।