नालागढ़ में माता शीतला मंदिर परिसर में हर साल आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मंगला दे मेले शुरू हो गए हैं। ये मेले ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवारों को आयोजित होते हैं। आज पहला मेला है, 26 मई को दूसरा, 2 जून को तीसरा और 9 जून को अंतिम मेला होगा। किसी साल पांच मंगलवार होते हैं तो पांचों मंगलवारों को मेला आयोजित होता है। लोग अपने बच्चों के स्वास्थ्य की कामना लेकर माता शीतला की पूजा करते हैं।