पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन निर्माण कंपनी ने बद्दी में रेड लाइट चौक से संडोली तक सड़क में पेचवर्क का कार्य पूरा कर दिया है। सोमवार को उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने इस कार्य का निरीक्षण किया। बद्दी के तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम के साथ सराज माजरा गुजरा, संडोली, संडोली के नायरा पंप के समीप, सीपेट, मलपुर, दसोरामाजरा, ड़ॉ. रैड्डी, मलकू माजरा, हरायपुर, किशनपुरा आदि स्थानों पर पड़े गड्ढों को फोटो समेत एनएचएआई के अधिकारियों को भेजे गए थे जिस पर इन अधिकारियों ने बुधवार तक पेचवर्क करने का आश्वासन दिया है। जिसके तहत सोमवार को संडोली तक फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों ने यह कार्य पूरा कर लिया है। उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने तहसीलदार राजेश जरियाल, प्रोजेक्ट प्रभारी असलम खान, साइट इंजीनियर दिनेश पुनिया व अर्पित ने दौरा किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया।