सोलन शहर में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह के समय हल्की धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। शहर में पिछले एक घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम के कारण रविवार को खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। बारिश के साथ शहर में धुंध भी छा गई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया और दृश्यता प्रभावित हुई। हालांकि सुबह मौसम साफ होने के कारण लोगों ने सामान्य गतिविधियां शुरू कर दी थीं, लेकिन दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।