फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Alert: सोलन में फिर बरसे बादल, बारिश में भीगते हुए घर लौटे स्कूली बच्चे; लोगों की बढ़ी परेशानी

शहर में सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे से जारी बारिश के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल से छुट्टी के समय घर लौट रहे छोटे बच्चों को हुई। बारिश के बीच कई बच्चे भीगते हुए घर जाने को मजबूर हुए। सुबह से ही शहर में बारिश के आसार बने हुए थे। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और अन्य स्थानों पर रुकते नजर आए। सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन के समय लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें