फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: स्वयंसेवियों ने चिट्टे के खिलाफ कॉलेज से कोटलानाला तक निकाली रैली

तारिणी राजकीय स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय सोलन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सप्त दिवसीय आवासीय शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवियों ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इसमें यूनिट के प्रभारी आचार्य सुरेश भारद्वाज और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से कोटला नाला एंटी चिट्टा पर रैली निकाली गई। इकाई के सदस्यों द्वारा चिट्टा मुक्त हिमाचल (भारत) के नारे लगाए गए। इस दौरान स्वयं सेवियों ने कहा कि चिट्टा एक ऐसा नशा है जिसमें आज का युवा फंसता जा रहा है। अगर एक बार को चिट्टे का नशा करना शुरू कर दे तो वह इसे छोड़ नहीं पाता। साथ ही वह बार-बार इसे लेने के लिए चोरियां तक करने लगता है। चिट्टा एक ऐसा नशा है, जिसमें कई युवा अपनी जान तक गवां चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह चिट्टे के नशे से दूर रहें और इसे प्रदेश से भगाने में मिलकर कार्य करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें