फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: चंबाघाट-शलूमणा सड़क पर हो रही टारिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध

सोलन शहर के साथ लगते चंबाघाट-शलूमणा-कंडाघाट संपर्क मार्ग पर हो रही टारिंग को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। धरोट पंचायत के लोगों का आरोप है कि इस सड़क को एक साल से चौड़ा किया जा रहा था, मगर अब लोक निर्माण विभाग ने इस पर टारिंग उतनी ही की जितनी पहले सड़क पक्की थी। वहीं वह भी इस तरह से पक्की की जा रही है कि अगले दिन पूरी टारिंग उखड़ रही है। लोगों का आरोप है कि इस बारे में विभाग के अधिकारियों को भी कहा गया, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इसका स्थाई समाधान नहीं हुआ तो वह उपायुक्त से मिलकर समस्या को बताएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें