सोलन जिले में 11 नई पंचायतों की अधिसूचना जारी होने के बाद से लगातार विरोध हो रहा है। अब विरोध नई पंचायत बनाने के साथ नाम का भी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नई पंचायत में उन्हें शामिल करना है तो पंचायत का नाम बकेशु रखना होगा। अन्यथा पंचायत को नहीं बनाया जाए और उन्हें ममलिग में ही रखा जाए। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में ममलिग पंचायत से नई बशील पंचायत बनाई गई है। गुरुवार को लोग अपनी आपत्ति लेकर उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।