फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शिमला मिर्च के दाम धड़ाम, एक दिन में 70 से 15 रुपये किलो पर पहुंचे भाव

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 09:17 AM IST

सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च के दामों में रविवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार तक 66 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाली शिमला मिर्च रविवार को घटकर महज 15 से 25 रुपये प्रति किलो रह गई। अचानक आई इस गिरावट से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में किसानों ने शिमला मिर्च की तुड़ाई शुरू कर दी, जिससे मंडी में आवक बढ़ गई। अधिक आपूर्ति के चलते मांग के मुकाबले कीमतें तेजी से नीचे आ गईं। किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत मिलने से उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं व्यापारियों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक आवक अधिक रही तो दामों में सुधार होने में समय लग सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें