जिला सोलन क्रिक्रेट एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 11 बल्लेबाज, 7 स्पिन और 4 तेज गेंदबाजों ने ट्रायल दिया और टीम में शामिल होने का प्रयास किया।