फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: स्टार गोजू रियु कराटे संघ ने किया 15वीं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन

स्टार गोजू रियु कराटे संघ की ओर से 15वीं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन,सेंट मैरी स्कूल कसौली, केवी स्कूल एयरफोर्स कसौली, सरकारी स्कूल अन्हेच, धर्मपुर, डगशाई, भोजनगर, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार, एनवीएन पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर, सुबाथु क्रिकेट अकादमी, सोलन अकादमी व सभी स्टार गोजू रियु कराटे फेडरेशन की सभी अकादमियों और ओपन से मेन्स वूमेंस से लगभग 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अयोजक संजय ठाकुर ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में जिला सोलन से जिला परिषद के सदस्य राजेंद्र ठाकुर (रंजू) ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है। प्रतियोगिता में 100 मीटर से लेकर 10 किलो मीटर तक की रेस रखी गई थी। इसमें 5 से लेकर 50 साल तक के धावकों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर लड़कों की 100 मीटर की दौड़ में राजेश ने पहला स्थान गर्वित ठाकुर ने दूसरा स्थान और युवराज शर्मा ने तिसरा स्थान अपने नाम किया। लड़कियों के इसी आयु वर्ग में यतिका ठाकुर ने पहला स्थान, नायरा अत्री ने दूसरा स्थान और वैष्णवी शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की 2 किमी की दौड़ में अंशु शर्मा ने प्रथम महिंद्रा भगत ने दुसरा व जय आदित्य सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इसी उम्र में लड़कियों के लिए 1 किमी की दौड़ राखी गई थी जिसमें चांदनी ने प्रथम स्थान,शिवंगी चंदेल ने दुसरा स्थान व अनिका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अन्य वर्गों में भी कई विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर स्टार गोजू-रियू कराटे संघ के चेयरमन राज कुमार सिंगला, मुख्य सलाहकार मोहन लाल जुनेजा, सह-सलाहकार मोहिंदर सिंह ठाकुर, सदस्य सुरेंद्र कोंडल, पीयूष सिंगला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें