भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा वीर बाल शहीदी दिवस पर सपरून गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर गुरु गोबिंद सिंह महाराज के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में चारों साहिबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए अरदास की गई। उन्होंने धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया यह महान बलिदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ीयों को सत्य, साहस और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कंवलजीत सिंह, संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर विनीत गोयल, अनिल शांता धीमान, करमचंद शर्मा, बादल नाहर समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।