विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर फिर ट्रेनसेट का ट्रायल हुआ। ट्रेनसेट सुबह 9:15 बजे शिमला की ओर निकला। इस दौरान धर्मपुर, बड़ोग व कंडाघाट में रुकने के बाद ट्रेनसेट शिमला पहुंचा। ट्रेनसेट में कई प्रकार की सुविधाएं और सेफ्टी मेजर जांचे गए। इसी के साथ चढ़ाई में ट्रेनसेट किस तरह से तीनों बोगियों को खींचता है। खासियत यह है कि इसमें तीन बोगियां है और 60 सीटें है। दोनों ओर से ट्रेनसेट को आसानी से चलाया जा सकता क्योंकि इसमें इंजन बोगियों के साथ ही है।