फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan-Subathu Road: पहले चार किलोमीटर सड़क पर होगा पैचवर्क, 24 करोड़ की डीपीआर नाबार्ड को भेजी जाएगी : विक्रमादित्य सिंह

सोलन–सुबाथू सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सड़क के शुरुआती चार किलोमीटर हिस्से की हालत बेहद खराब है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग को तत्काल पैचवर्क और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस सड़क की समस्या को लेकर कई पंचायतों के प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग की थी। लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शुरुआती चार किलोमीटर हिस्से में जल्द पैचवर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अस्थायी समाधान के रूप में मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलन–सुबाथू सड़क के संपूर्ण सुधार और टारिंग के लिए करीब 24 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। इस परियोजना को नाबार्ड के माध्यम से स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल से भी चर्चा की है, ताकि परियोजना को जल्द मंजूरी मिल सके और सड़क का स्थायी समाधान किया जा सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यदि नाबार्ड से स्वीकृति मिलने में समय लगता है तो लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार अपने संसाधनों से पहले चरण में सड़क की मरम्मत और पैचवर्क का कार्य करवाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू होगा और डीपीआर को मंजूरी मिलते ही पूरी सड़क पर टारिंग का कार्य भी शुरू कराया जाएगा। इससे सोलन, सुबाथू और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें