फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Awareness: सोलन में 300 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर ठगी और नशे के खिलाफ किया जागरूक

स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोलन के मुरारी मार्केट हॉल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 9 स्कूलों के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और लायंस क्लब सोलन वैली की ओर से किया गया। इसकी अध्यक्षता लायंस क्लब सोलन वैली के अध्यक्ष रमिंदर बावा ने की। वहीं एडीसी दिव्यांशु सिंगल ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। एडीसी दिव्यांशु सिंगल ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और नशे का जाल एक जैसा है, जिसमें फंसने के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को शुरुआत से ही सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि किसी अनजान नंबर से कॉल आती है और कोई व्यक्ति डराने, धमकाने या ब्लैकमेल करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी स्थिति में अपनी निजी जानकारी, ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता दिखाई देता है तो इसकी सूचना भी पुलिस या संबंधित विभाग को दें। युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें