हरतालिका तीज के मौके पर कंडाघाट नई धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम संचालक भीम बहादुर ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष तीज के मौके पर आयोजित किए जाते है जिसमे सभी नेपाली मूल के लोग भाग लेते हैं व इस त्यौहार को मनाने के लिए एक जगह पर एकत्र होते हैं। कार्यक्रम में करीब 450 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और सभी से आह्वान किया कि सभी आपस मे मिलजुल कर रहे और आपसी भाईचारे को बनाए रखें। अध्यक्ष मन कुमारी घरती, गोपाल घरती, गंगाराम, भीम बहादुर बूढ़ा मगर, मीना राणा, भीम बहादुर कोहली, रितु बहादुर सहित अन्य कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।