फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Shoolini Fair 2026: जस्सी गिल-बबल राय करेंगे परफॉर्म, 26 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय शूलिनी मेला

26 से 28 जून तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले की तैयारियां पूरी हो गई है। यह बात उपायुक्त सोलन ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया गया है, जबकि समापन पर राज्यपाल मुख्यातिथि होंगे। वहीं मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल व बबल राय प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा भी कई पंजाबी व पहाड़ी कलाकारों को प्रस्तुतियों का मौका मिलेगा। वहीं इस बार ठोडो मैदान में 10 दिनों तक झूले व स्टॉल लगेंगे। हालांकि शहर से दुकानें तीन दिन में हटा दी जाएंगी। वहीं एसपी टी एसडी वर्मा ने कहा कि मेले में पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। 600 से ज्यादा जवान मेले के तीन दिनों तक मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें