सोलन शहर का शामती बाईपास एक तरफ से धंसना शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने एहतियात के तौर पर यहां पर सड़क के बीचों-बीच पत्थर लगाएं है। आवाजाही को शहर से होकर भेजा जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सोलन के एसडीओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शामती बाईपास कुछ जगह पर धंस चुका है ऐसे में ऐतिहातन विभाग ने पत्थर लगाकर उस रोड को बंद किया है ताकि ट्रैफिक उस जगह से न चले।