सोलन से शलूमना जाने वाली एचआरटीसी बस को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया है। इस बस में करीब चार स्कूलों के बच्चे निशुल्क स्कूल पहुंचते थे। सुबह बस स्टैंड से 9:50 बजे चलने वाली सरकारी बस का रूट अब निजी बस को दे दिया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इसको लेकर ग्राम पंचायत धरोट महिला मंडल धरोट का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत धरोट की प्रधान कमलेश ने मांग उठाई कि एचआरटीसी की बस को सुचारू किया जाए ताकि स्कूली बच्चों सहित सरकारी बसों में लोगों को मिलने वाली छूट मिल सके।