फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार बोले- मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सोलन में समाज के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प पर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने विश्राम गृह सोलन में पत्रकारों को संबोधित किया। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और सम्मानजनक पहचान स्थापित की है। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसी सामूहिक प्रयास से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें